Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रसूलाबाद में सड़क-पुल के निर्माण कराए:विधायक पूनम संखवार बोलीं- झींझक ब्लॉक को तहसील बनाने का प्रस्ताव भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक पूनम संखवार का कहना है कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में सड़क, पुल और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम किया गया है। उनका दावा है कि कई पुराने रास्तों का चौड़ीकरण कराया गया और नए संपर्क मार्ग बनाए गए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिली। मेरे कामकाज का मूल्यांकन समय आने पर क्षेत्र की जनता करेगी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब : सबसे पहले मैं रसूलाबाद की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं। नंबर देना जनता का काम है। हमने क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्य कराए हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब: अंग्रेजों के समय का एक पुराना पुल था, जिसे बनवाया गया, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को काफी सुविधा मिली। किसान नगर से बेला-कन्नौज मार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण कराया गया है। औनाहां से बेला-बिधूना तक करीब 21 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा कई गांवों में संपर्क मार्ग और अन्य सड़कों का निर्माण हुआ है। सवाल : कोई ऐसा काम जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: झींझक ब्लॉक को तहसील बनाने और कहंजरी को ब्लॉक बनाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि आगे इन पर काम होगा। सवाल : क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: यह फैसला पार्टी और संगठन का होता है। अगर पार्टी जिम्मेदारी देगी तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे और जनता का आशीर्वाद लेने का प्रयास करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बच्चे को डूबोकर मार डाला:नाबालिग लड़के ने शराब के नशे में घटना की, बाल अपचारी गिरफ्तार
    Next Article
    भगहर नाले में फिसलकर डूबा किशोर:बहराइच के रायगंज गांव में हादसा, ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment