Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती निकली:30 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    वन विभाग में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक दाखिल किए जाएंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समायोजन 27 जुलाई तक किया जा सकेगा। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि वन रक्षक के 318 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 128, अनुसूचित जाति के लिए 65, अनुसूचित जनजाति के लिए 10, ओबीसी के लिए 84, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 31 पद आरक्षित हैं। वन्य जीव रक्षक के 10 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 4, एससी के लिए 2, एसटी के लिए एक, ओबीसी के लिए 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद आरक्षित है। वन रक्षक (विशेष चयन) के 329 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 134, ओबीसी के लिए 195 पद आरक्षित है। वन्य जीव रक्षक विशेष चयन के 51 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 17, ओबीसी के लिए 34 पद आरक्षित है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए निर्धारित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-10 में 23 बच्चे; कैदियों का रिजल्ट छात्रों से 4% बेहतर
    Next Article
    रिसेप्शन के अगले दिन युवक की मौत:एटा में 25 वर्षीय दूल्हे का शव बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment