Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रश्मिका ने शादी में ‘लिविंग गॉडेस’ थीम वाले गहने पहने:विजय के हार पर थी बाघ की डिजाइन; PHOTOS में देखिए कपल की वेडिंग स्टाइल

    3 hours ago

    1

    0

    उदयपुर में गुरुवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हुई। शादी की रस्में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं। शादी में रश्मिका ने ‘लिविंग गॉडेस’ थीम पर आधारित कपड़े और गहने पहने, जबकि विजय के हार पर बाघ की डिजाइन नजर आई। शादी के लिए विजय और रश्मिका के आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किए थे। हाल के सालों में जहां सेलिब्रिटी शादियों में पेस्टल रंग ज्यादा दिखते हैं, वहीं इस शादी में गहरे और ट्रेडिशनल रंग चुने गए। बता दें कि शादी में पेस्टल ट्रेंड का मतलब पारंपरिक गहरे रंगों (जैसे सुर्ख लाल, गहरा मैरून या नारंगी) की जगह हल्के और सॉफ्ट रंगों को चुनना है। विजय और रश्मिका की शादी में सोने के आभूषण और मंदिर से जुड़े डिजाइन मुख्य फोकस में रहे। दोनों के गाल पर नजर का टीका भी लगाया गया था। रश्मिका की साड़ी की खासियत शादी में रश्मिका ने रस्ट रंग की साड़ी पहनी। साड़ी पर लाल और गोल्ड बॉर्डर था। इसमें मंदिर और पुरानी वास्तुकला से जुड़े पैटर्न की कढ़ाई की गई थी। डिजाइन में हैदराबाद की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखा गया। साड़ी पर एंटीक गोल्ड हैंड एम्ब्रॉयडरी साफ दिख रही थी। एक्ट्रेस ने इसके साथ गोल्ड वर्क वाला भारी ब्लाउज पहना। ऊपर से हल्का बेज रंग का घूंघट लिया। पूरा लुक पारंपरिक ब्राइडल स्टाइल में था। कढ़ाई और मोटिफ की प्लेसमेंट में खास ध्यान दिया गया था। रश्मिका की ज्वेलरी रश्मिका की ज्वेलरी भी खास थी। एक्ट्रेस ने साउथ इंडियन टेंपल आर्किटेक्चर से प्रेरित 11 कस्टम गोल्ड ज्वेलरी पीस पहने। इस थीम का कॉन्सेप्ट ‘लिविंग गॉडेस’ रखा गया था। इसके तहत उनके कपड़े और गहनों को एक दिव्य देवी के आभा-मंडल को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया था। गहनों में नक्शी वर्क और रवा ग्रैन्युलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इन्हें एंटीक मैट फिनिश दिया गया। उन्होंने चोकर के साथ मां लक्ष्मी की आकृति वाले लंबे हारम पहने। इसके अलावा झुमके, माथापट्टी, नथ, बाजूबंद, कमरबंद, चूड़ियां, हाथफूल, चंपासरलु, पायल और जड़ाबिल्ला शामिल थे। पूरा ज्वेलरी सेट पारंपरिक मंदिर शैली को दिखाता था। विजय देवरकोंडा ने धोती पहनी थी वहीं विजय देवरकोंडा ने आइवरी सिल्क धोती पहनी। इसके साथ वर्मिलियन रंग का अंगवस्त्रम लिया। अंगवस्त्रम के बॉर्डर पर जंगल और मंदिर से जुड़े मोटिफ की कढ़ाई थी। उनका लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल विरासत से प्रेरित था। इसमें वनसिंगारम वीव का इस्तेमाल किया गया था। क्रीम और लाल रंग का मेल साफ नजर आ रहा था। उन्होंने भी पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी पहनी। इसमें लंबा मोती उभरा हुआ नेकलेस, छोटी चेन, गोल्ड स्टड ईयररिंग, बाजूबंद, दोनों हाथों में कड़े, अंगूठियां, कमरबंद और गोल्ड पायल शामिल थीं। उनके हाथ और पैरों में आलता या महावर भी लगाया गया था। इससे लुक और ज्यादा पारंपरिक दिखा। कुल मिलाकर दोनों का पहनावा सादगी के साथ संस्कृति पर आधारित था। विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rashmika-Vijay ने शादी के बाद फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आगामी फिल्म Ranabaali का रोमांटिक सॉन्ग किया रिलीज
    Next Article
    आकिब नबी जिनके दम पर जम्मू-कश्मीर ने जीती पहली बार रणजी ट्रॉफी, IPL 2026 के सीजन में इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment