Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति के मथुरा आगमन से पहले तैयारियां:नगर आयुक्त ने गोवर्धन मार्ग का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित मथुरा आगमन की तैयारियों के तहत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने गोवर्धन चौराहे से सतोहा तक गोवर्धन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मार्गों पर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से डिवाइडरों के दोनों ओर नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठाने और पूरे मार्ग को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह को सड़कों पर आवश्यक पैचवर्क और मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़कें समतल और सुचारू बनी रहें। इसके अतिरिक्त, मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए सड़कों के किनारे गमले लगाने, दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराने और नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी को मार्गों और गलियों से अव्यवस्थित होर्डिंग्स हटाने तथा सड़कों व फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आवारा गोवंश की समस्या के समाधान हेतु भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर मार्ग और आसपास के क्षेत्र की सभी व्यवस्थाएं स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल और सहायक अभियंता (निर्माण) शशांक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आश्रम में नहीं मिला सिलेंडर तो जल गया चूल्हा:लकड़ियां जला कर बन रहा 370 लोगों का खाना, दो सिलेंडर की है रोज की खपत
    Next Article
    कानपुर मेयर जलभराव से बचने के लिए ट्रैक्टर पर बैठीं:6 किमी लंबा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज बनेगा, 26 वार्डों की 1.35 लाख आबादी को मिलेगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment