Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय अधिकार पार्टी संस्थापक ने बीजेपी को बताया छलावा:कानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2027 में सरकार बनाने का दावा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार त्रिपाठी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले नमक फैक्ट्री चौराहे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रामलला मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान राम का दर्शन किया। इसके बाद वह भागीरथ सेवा सदन गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। कार्यक्रम में बोले बीजेपी को हरा कर सरकार बनाएंगे कार्यकताओं सम्बोधित करते हुए कहा कि हमको छलावा पार्टी से सवधान रहना है। बीजेपी धोखेबाज पार्टी है। इसने वोट लेकर जनता को छला है। बीजेपी सरकार ने ऐसे कानून लाकर लोगों का शोषण किया। जब वह नौकरी में थे तो देखते थे कि किस तरह से वह ब्राम्हण का शोषण करती है। जिससे आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ी। अपने समाज को जगाने और न्याय दिलाने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की स्थापना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार पार्टी पूरे प्रदेश में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। 2027 में सरकार भी बनाएगी। इस पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी पार्टी से उनको गठबंधन करना पड़ेगा तो वह अपनी शर्तो के साथ गठबंधन भी करेंगे। क्योंकि वर्तमान कि बीजेपी सरकार से लोग ऊब चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सभी उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह मेहनत 2027 के चुनाव में रंग लाएगी। वह सोमवार को भी बांदा और फतेहपुर में बैठक करके आए हैं। वहां भी लोगों से समर्थन मिला है। अभी उनके पास समय है। प्रदेश में सभी जगह जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उनको समर्थन मिल रहा है। लोग उनकी पार्टी से लगातार जुड़ रहें। आज इतने कम समय में हजारों लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं। अभी भी लगातार पार्टी में लोग आ रहे हैं। आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार पार्टी एक बड़ी पार्टी बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय के युवक ने किया विवाह:देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप, बरेली में एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज
    Next Article
    IPL- 9 ओवर में राजस्थान का स्कोर 62/5:जडेजा और फरेरा में फिफ्टी पार्टनरशिप; हैदराबाद के प्रफुल्ल ने 4 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment