Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जनगोष्ठी का आयोजन किया:सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख बोले- संघ का उद्देश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाना

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोमतीनगर फेज-2 (अंबेडकर नगर) पूरब भाग में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया।यह कार्यक्रम विराज खंड स्थित नोवाटेल होटल में किया गया।इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। गोष्ठी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर प्रश्न पूछे। मनोज कांत ने सभी सवालों के विस्तार से जवाब दिए, साथ ही संघ की विचारधारा, कार्यप्रणाली और समाज में उसकी भूमिका के बारे में बताया। संघ का उद्देश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाना इस मौके पर मनोज कांत ने बताया कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का केंद्र है। उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के सपने का जिक्र किया, जिसके तहत ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण करना था जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियां करना नहीं, बल्कि पूरे समाज को संगठित और सशक्त बनाना है। शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास होता है और स्वयंसेवक हर परिस्थिति में समाज व राष्ट्र के लिए तैयार रहते हैं। राष्ट्रीय स्तर से लेकर नगर स्तर तक प्रमुख जन सम्मेलन किए जा रहे कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह रजनीश कुमार ने किया।समाजसेवी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर से लेकर नगर स्तर तक प्रमुख जन सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ में यह गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व डीजी पुलिस महेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर लखनऊ पूरब भाग के भाग संघचालक प्रभात अधोलिया और नगर संघचालक जगवीर सिंह भी मौजूद रहे।सह नगर संघचालक रुद्र नारायण और नगर कार्यवाह चेतन डूंगरकोटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया:एटा में छेड़छाड़ के आरोपी की पुरानी रंजिश में हुई हत्या, एक गिरफ्तार
    Next Article
    गाजीपुर मेंविधिक शिविर में 21,971 लोगों को मिला लाभ:जिला जज ने कहा- पात्र व्यक्तियों को समय पर सहायता मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment