Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया:एटा में छेड़छाड़ के आरोपी की पुरानी रंजिश में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी दिनेश की हत्या के आरोप में शेर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश और लगातार उत्पीड़न से तंग आकर आरोपी ने दिनेश की हत्या की बात कबूल की है। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उज्जेपुर गांव में 40 वर्षीय दिनेश का खून से लथपथ शव गली में मिला था। घटनास्थल से पुलिस को एक मोटी लकड़ी भी मिली थी, जिससे हत्या किए जाने का संदेह था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीओ कृतिका सिंह ने बताया कि गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी शेर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी उज्जेपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीओ कृतिका सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश छेड़छाड़ का आरोपी था और वह आए दिन शेर सिंह के परिवार, विशेषकर घर की महिलाओं को परेशान करता था। वह उनके दरवाजे पर धक्का मारता था और लगातार दबाव बना रहा था। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायतें भी हुई थीं। लगातार उत्पीड़न से तंग आकर शेर सिंह ने दिनेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया। शुक्रवार देर रात जब दिनेश गांव के ही कुलदीप पुत्र लीलेंद्र के साथ गया था और वापस नहीं लौटा, तो शेर सिंह ने मोटी लकड़ी से दिनेश के सिर पर कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुखबीर, कुलदीप और अरविंद पुत्र शेर सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक चारपाई मिलने और शेर सिंह के फरार होने से पुलिस का शक गहराया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शेर सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शेरसिंह के पक्ष द्वारा मृतक दिनेश के विरुद्ध छेड़छाड़ की एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी जिसका मुकद्दमा चल रहा था मृतक शराबी और अय्याश झगड़ालू किस्म था आए दिन आरोपी शेर सिंह के घर की महिलाओं को तंग करता था इसीलिए शेरसिंह ने लकड़ी के गुटके से प्रहार कर हत्या कर दी आरोपी को जेल भेजा गया है आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लंदन में महाशिवरात्रि महाभोज:कशमीरियत की दिखी झलक, कानपुर की बेटी रीतू जल्ला 10 साल से निभा रहीं है परम्परा
    Next Article
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जनगोष्ठी का आयोजन किया:सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख बोले- संघ का उद्देश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment