Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटी के लिए युवक की हत्या, 3 भाइयों को उम्रकैद:संभल में चाकू मारकर की थी हत्या, ढाबे पर हुआ था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार दोपहर जिला न्यायालय ADJ कोर्ट ने तीन भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों भाइयों ने ढाबे में रोटी देने में देरी होने पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने दोषियों पर कुल 4.25 लाख का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना साल 2021 में संभल कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय में हुई थी। कोर्ट का फैसला आने के बाद तीनों दोषियों को जेल भेज दिया गया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरि ओम प्रकाश सैनी ने बताया, 22 साल का रिहान एक ढाबे पर तंदूर पर रोटियां बनाने का काम करता था। 1 अगस्त 2021 को सलमान, उसका भाई सलीम और बड़ा भाई जावेद उसी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने रिहान से जल्दी रोटी देने को कहा। इस पर रिहान ने बताया कि रोटी लाने में थोड़ा समय लगेगा। थोड़ी देर इंतजार कर लें। रोटी न देने पर किया था विवाद रिहान की बात सुनकर तीनों भाई नाराज हो गए। उन्होंने पहले तो रिहान से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब रिहान ने गाली देने का विरोध किया तो बड़े भाई सलमान ने मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने दोनों भाइयों को भी मौके पर बुला लिया। ढाबे में बैठे अन्य लोगों ने तीनों को रोकने की कोशिश की तो ये लोग सभी को धमकाने लगे। उसके बाद सलीम ने रिहान के पेट में चाकू मार दिया। दोनों भाइयों ने रिहान के हाथ पकड़ लिए थे। रिहान को मारने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने रिहान को अस्पताल पहुंचाया था। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे तीनों भाई हालत गंभीर होने पर रिहान को संयुक्त चिकित्सालय संभल से जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। रिहान के भाई ने तीनों भाइयों पर केस दर्ज करवाया था। तीनों भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस को सलमान के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और चाकू बरामद हुआ था। अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो एक्ट के जज अवधेश कुमार सिंह के द्वारा इस मामले में दलीलें सुनी गई। जिन्होंने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर इन तीनों को दोषी पाया और तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बता दें, पीड़ित रेहान संभल का ही रहने वाला था। वह एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था। दोषी सलमान सलीम और जावेद संभल शहर के रहने वाले हैं। इनके पिता होटल चलाते हैं। सलमान और जावेद मेहनत-मजदूरी करते थे। वहीं सलीम आपराधिक किस्म का है। इस पर पहले से लूट-मारपीट के केस दर्ज हैं। तीनों की 2 बहनें भी हैं। यह खबर भी पढ़ें- विधायक उमाशंकर का 4 साल पुराना VIDEO:विधानसभा में खड़े हुए, सपा विधायक हंसे तो बोले- बसपा न होती तो आप यहां न होते बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। मौत के बाद उनका 4 साल पुराना वीडियो वायरल है। बात 2022 की है। तब उमाशंकर सिंह बसपा के अकेले विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेल से बाहर आएंगे अतीक के दोनों बेटे, योगी बोले-बबुआ बच्चे ही रहेंगे; दादी को कांवड़ में लेकर निकले 35 पोते
    Next Article
    आगरा के बेलनगंज में गिरा दोमंजिला जर्जर बंद मकान:लगातार हो रही बारिश के दौरान हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment