Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में आंधी और बूंदाबांदी, सुबह से निकली तेज धूप:आज और कल भी बूंदाबांदी की संभावना, रात का तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात को आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी। मंगलवार सुबह भी इसका असर दिखाई दिया। सुबह से धूप निकली लेकिन गर्मी में थोड़ी नरमी रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी और बादल छाये रहने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रात का तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक रहा। यानि दिन के साथ-साथ रात में गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं, सोमवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार की अपेक्षा सोमवार को 0.5°C तापमान अधिक रहा। हालांकि इस सीजन का सबसे गर्म दिन 25 अप्रैल को रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 44.5°C पहुंच गया था। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… रात 10 बजे आई आंधी सोमवार रात लगभग 10 बजे तेज आंधी शुरू हो गई। इसके बाद हल्की-हल्की बूंदाबांदी होने लगी। आंधी काफी तेज थी। धूल भरी आंधी में होर्डिंग उड़ने लगे। रात को आई आंधी की 2 तस्वीरें… आज दोपहर में संभलकर निकलें आगरा भी भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर में गर्म हवा की लपटें बेहाल कर रही हैं। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तो मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। दोपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी दिन में तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद बादल छा सकते हें लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी झेलनी होगी। तेज धूप स्किन को जला दे रही है। इससे बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा लपटें नजर आ रहे हैं। बहुत से लोग दिन में छाता लेकर निकल रहे हैं। नगर निगम जगह-जगह स्प्रिंकलर से बौछार करवा रहा है। जिससे कि कुछ पलों के लिए ठंडक का अहसास हो सके। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को बूंदाबांदी और आंधी को लेकर अलर्ट किया गया है। इस बीच तापमान में हल्की गिरावट होगी लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसूता के पेट पर बैठकर डिलीवरी कराने पर रिपोर्ट तलब:बदायूं में महिला के पहले बच्चे की हुई मौत, अस्पताल सील कर केस दर्ज
    Next Article
    अयोध्या में अवैध मीट दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई:6 दुकानें बंद, छापेमारी देखकर संचालक भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment