Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अवैध मीट दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई:6 दुकानें बंद, छापेमारी देखकर संचालक भागे

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की राम नगरी में प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ जैसे प्रमुख इलाकों में औचक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जांच अभियान चलाया। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ पर स्थित मीट दुकानों की गहन जांच की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए, जबकि कुछ दुकानों पर जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलीं। बिना लाइसेंस चल रही थीं कई दुकानें संयुक्त टीम ने सहादतगंज और मकबरा क्षेत्रों में विशेष रूप से जांच की। यहां कई मीट दुकानें बिना लाइसेंस संचालित होती मिलीं। इसके अलावा साफ-सफाई के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान मांस की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे की आशंका जताई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदारों से जवाब-तलब किया। 6 अवैध दुकानों को कराया बंद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मकबरा क्षेत्र में 4 और सहादतगंज में 2 अवैध मीट दुकानों को तुरंत बंद करा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस या मानकों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। जल्द अवैध पोल्ट्री फार्मों पर भी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अवैध पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि खाद्य सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा दोनों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में आंधी और बूंदाबांदी, सुबह से निकली तेज धूप:आज और कल भी बूंदाबांदी की संभावना, रात का तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक
    Next Article
    ऑफिसर्स कालोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:नगर निगम ने की कार्रवाई, दयालबाग में भी लाल निशान लगाकर चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment