Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में तूफान और बारिश, दिन में मौसम साफ:लखनऊ में 5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान; पेड़ में दबने से 2 युवकों की मौत

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे तूफान आया, एकबारगी जोरदार गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शहरी इलाकों में बिजली आधे घंटे में बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण इलाकों के कई पावर हाउस से बिजली 10 घंटे से ज्यादा बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को 0.8 mm बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को शाम 5 बजे तक तक तापमान 31.7 डिग्री रहा। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 11.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान 36 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह छिटपुट बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा। दिलकुशा गार्डन के पास बाइक पर पेड़ गिरने से दो रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत हो गई। यह घटना सुबह हुई, लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि पेड़ एक दिन पहले आई आंधी में झुक गया था। सुबह गिर गया। दोनों टेक्नीशियन मऊ और बस्ती जिले के रहने वाले थे। रात की 2 तस्वीरें- आज दिन की तस्वीर- रात के तूफान से इन इलाकों की बिजली गुल रात में तूफान चलने से पहले आलमबाग, कृष्णानगर, मोहनलालगंज, खदरा, बीकेटी, फैजुल्लागंज सहित कई इलाकों में बिजली गुल हुई। इसके साथ ही हजरतगंज, बालू अड्डा, पार्क रोड, गौतमपल्ली के इलाके भी बिजली कटौती से प्रभावित हुए। बिजली विभाग ने माल, रहीमाबाद, काकोरी, गोपरा मऊ, रहमान खेड़ा, नादरगंज में बिजली आपूर्ति बंद की। कबाबा का पुरवा, अहिबरन पुर, निशातगंज न्यू हैदराबाद फीडर पर ब्रेक डाउन लिया गया। इससे 1 लाख की आबादी परेशान हुई। ग्रामीण इलाकों के इन पावर हाउस से सप्लाई ठप रात में आए तूफान से गहरू पावर हाउस के रसूलपुर फीडर से बिजली सप्लाई बंद हो गई। उसके बाद से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक भी इसके दर्जनों गांवों में बिजली नहीं आई। वहीं, पारा क्षेत्र में शकुंतला मिश्रा पावर हाउस से रात करीब 9:30 बजे से आपूर्ति बाधित हो गई, जो करीब रात में 11:30 बजे बहाल तो हुई लेकिन वोल्टेज काफी लो रहा। इसके बाद सुबह 8 बजे तक बिजली सही से बहाल हो सकी। इससे जाहिद नगर, मायापुरम, कुंदन बिहार, डिप्टीखेड़ा, खिन्नी खेड़ा प्रभावित रहे। 4 और 5 मई को आएगी धूलभरी आंधी और बारिश गुरुवार शाम 5 बजे तक तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 और 5 मई को अगला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से लखनऊ समेत प्रदेश में फिर से बारिश होगी। 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे से आंधी चलेगी। बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अस्पताल जा रहे थे दोनों रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में एक पेड़ बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर गिर गया। इससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों साथ में ड्यूटी करने कैंसर इंस्टीट्यूट जा रहे थे। तभी घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुबरा बोधी बस्ती निवासी रवि शंकर पांडे (28) पुत्र शिवनारायण पांडे लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। रवि शंकर कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अपने मऊ निवासी बाल किशन (27) पुत्र सुरेश चंद्र के साथ अस्पताल जा रहे थे। उसी समय हादसा हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश में लू समाप्त मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। फिलहाल, प्रदेश में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- AMU में अफ्रीकी छात्र बोला- सबको AC दूंगा, मेट्रो चलवाऊंगा : 'थ्री इडियट्स' स्टाइल में स्पीच दी; एक-एक वादे पर तालियां बजीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने हिंदी में स्पीच देकर सबको चौंका दिया। यूनिवर्सिटी के 'नदीम तरीन हॉल' में मंगलवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम था। छात्र अय्यूबा ने बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के ‘चतुर रामलिंगम’ के अंदाज में भाषण दिया। जिसे सुनकर छात्र अपनी हंसी नहीं रोक पाए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बदला मौसम:आंधी-बारिश से राहत, भीषण गर्मी से मिली निजात, किसानों को भी फायदा
    Next Article
    भीगे गेहूं को देखकर किसान की बिगड़ी तबीयत:हमीरपुर में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, 200 क्विंटल गेहूं खेत में पड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment