Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड हवलदार की सड़क हादसे में मौत:बेटी ने लिखाई FIR, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड हवलदार ओम प्रकाश पांडे (62) की मौत हो गई थी। उनकी बेटी चारु पांडे ने इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। ओम प्रकाश पांडे सरोजनी नगर के अमौसी निवासी थे। वह सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने एक बैंक में भी काम किया और पिछले साल वहां से भी सेवानिवृत्त हो गए थे। यह घटना 3 जनवरी की रात को हुई थी। ओम प्रकाश पांडे कैंट स्थित अपने सेना कार्यालय से बाइक पर घर लौट रहे थे। सरोजनी नगर क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद परिजन उन्हें पहले सीएचसी सरोजनी नगर ले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें कमांड अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 6 जनवरी की शाम को उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी चारु पांडे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कानपुर देहात से शादी में शामिल होने आया था, दोस्त की हालत गंभीर
    Next Article
    विवाह अनुदान घोटाला: ADO समाज कल्याण के निलंबन की सिफारिश:मुरादाबाद DM की जांच में अपात्र निकले 35 जोड़े, अनुदान लेने वालों से रिकवरी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment