Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाह अनुदान घोटाला: ADO समाज कल्याण के निलंबन की सिफारिश:मुरादाबाद DM की जांच में अपात्र निकले 35 जोड़े, अनुदान लेने वालों से रिकवरी होगी

    11 hours ago

    1

    0

    शादी अनुदान योजना में घोटाले के मामले में मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने एडीओ समाज कल्याण प्रशांत कुमार को निलंबित करने की सिफारिश शासन को भेजी है। पूरे मामले में एडीओ समाज कल्याण की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। इस मामले में डीएम 5 ग्राम विकास अधिकारियों और 4 सचिवों को निलंबित कर चुके हैं। जबकि एक बीडीओ और दो सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कुंदरकी के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपात्रों के चयन का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद शासन स्तर से टीम गठित करके मामले की जांच कराई गई थी। सामूहिक विवाह योजना में हुई गड़बड़ियों को लेकर शासन की ओर से गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। प्रत्येक जोड़े की ट्रिपल लेवल जांच हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि योजना से लाभान्वित होने जा रहे प्रत्येक जोड़े की ट्रिपल लेवल जांच करा ली गई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का दावा था कि जांच के बाद पात्रों का ही चयन किया गया है। लेकिन जब मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने मामले की जांच कराई तो 808 जोड़ों में से 35 अपात्र पाए गए। डीएम ने जांच के लिए जिले के 30 अधिकारियों की टीमों का गठन किया था। टीम ने बिलारी और कुंदरकी ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई 808 शादियों की जांच की। जांच में 35 जोड़े अपात्र मिले। इनमें से कई की शादी पूर्व में ही हो चुकी थी। योजना का लाभ लेने के लिए शादीशुदा जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल करा दिया गया। इस मामले में जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक डीएम को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम अनुज सिंह 5 वीडीओ और 4 सचिवों को निलंबित कर चुके हैं। इन सभी ने सत्यापन में झूठी रिपोर्ट लगाई थी। अब इस मामले में डीएम ने एडीओ समाज कल्याण को निलंबित किए जाने की सिफारिश शासन को भेजी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड हवलदार की सड़क हादसे में मौत:बेटी ने लिखाई FIR, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में दो गुटों में मारपीट:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment