Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड टीचर ने 6 साल की बच्ची का रेप किया:चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया, वीडियो देखने पर हुआ घटना का खुलासा

    7 hours ago

    2

    0

    बरेली में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 82 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची का रेप किया। बुजुर्ग चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले गया था। वहीं पर वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा। एक युवक ने बुजुर्ग की घिनौनी हरकत का वीडियो बना लिया था। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करके आरोपित को हिरासत में लिया है। मामला 31 मार्च का है। आरोपी का नाम जयदेव है। ये है पूरा मामला मामला शहर के भुता इलाके का है। एलकेजी में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची से रेप का खुलासा उस समय हुआ, जब 31 मार्च को बच्ची के पिता को उसके पड़ोसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में एक व्यक्ति खंडहर जैसी जगह में बच्ची के साथ गलत काम करता हुआ दिखाई दे रहा था। ये जगह आरोपी की पुरानी खाली पड़ी दुकान है। पीड़ित और आरोपी का घर आमने-सामने है। पड़ोसी ने बताया- मुझे काफी दिनों से बुजुर्ग पर शक था। इसलिए मैंने उसका वीडियो बनाया। वो बुजुर्ग बच्ची के साथ काफी दिनों से ऐसी हरकतें करता आ रहा था। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 1 अप्रैल को थाना भुता पहुंचकर मामले में केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने 2 अप्रैल की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए भेजा है। बता दें, आरोपी जयदेव बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से रिटायर्ड है। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। रिटायरमेंट के बाद से वह घर पर ही रहता था। कई दिनों से बच्ची पर रखा था गलत निगाह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर पुलिस के पास से जयदेव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपित ने बताया कि कई दिनों से उनकी गलत नजर बच्ची पर थी और वह मौके की तलाश में था। विगत 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने रेप किया। फिर मुंह बंद रखने के लिए बच्ची को धमकाया। डर की वजह से बच्ची अपने माता-पिता किसी को भी कुछ नहीं बताती थी। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार, वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाकर वायरल किया गया था। पुलिस अब वीडियो बनाने और उसे डिलीट करने की धमकी देने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जयदेव बच्ची के पिता का फूफा लगता है। बच्ची का रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार सुबह 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल निर्भय कुमार शामिल थे। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। POCSO एक्ट (बच्चों के खिलाफ यौन अपराध) के तहत हर साल लगभग 1.5 लाख से अधिक मामले दर्ज होते हैं। ज्यादातर मामलों में आरोपी परिचित, रिश्तेदार या पड़ोसी होते हैं, न कि अजनबी। कई केस रिपोर्ट ही नहीं होते, इसलिए वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SGPGI में टारगेटेड एनेस्थीसिया से हो रही क्रिटिकल सर्जरी:100 से ज्यादा ऑपरेशन, हार्ट-लंग्स के गंभीर मरीज जल्द से हो रहे रिकवर
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश संभल के विधायक से नाराज; 55 साल के न्यूरोसर्जन ने अश्लील हरकत की, महिला की गर्दन हेलमेट समेत कटकर अलग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment