Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुद्रा शेयर्स-ऑक्सानो कैपिटल का निवेशक सेमिनार:वैकल्पिक निवेश कोष पर लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    16 hours ago

    1

    0

    रुद्रा शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड ने ऑक्सानो कैपिटल के सहयोग से वैकल्पिक निवेश कोष पर आधारित निवेशक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम फॉर्च्यून पार्क बीबीडी, राणा प्रताप मार्ग स्थित दैनिक जागरण चौराहे के पास आयोजित हुआ। इसमें शहर के प्रमुख निवेशकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और रुद्रा के व्यापारिक सहयोगियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में ऑक्सानो कैपिटल के सह-संस्थापक आशीष पादियार ने निवेश की प्रक्रिया, रिसर्च आधारित कंपनियों के चयन और नवाचार करने वाली कंपनियों में शुरुआती चरण में निवेश की रणनीति को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही शोध और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया गया निवेश बेहतर परिणाम दे सकता है। सीडीएसएल की कार्यप्रणाली पर भी जानकारी कार्यक्रम में सीडीएसएल के रिसोर्स पर्सन ओमकार पाल ने प्रतिभागियों को डिपॉजिटरी सिस्टम और निवेशकों की सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजिटल व्यवस्था से निवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो गई है। न्यूनतम निवेश 25 लाख, पांच किस्तों में अवसर ऑक्सानो कैपिटल के प्रधान करण ने व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए एआईएफ निवेश के लाभ और संभावनाओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि यह निवेश पूरी तरह से सेबी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होता है। इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 25 लाख रुपये निर्धारित है, जिसे पांच किस्तों में निवेश किया जा सकता है। अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कंपनी ने निवेशकों को करीब 33 प्रतिशत आईआरआर का प्रतिफल दिया है। निवेशकों की बढ़ती रुचि पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत रुद्रा शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के निदेशक श्री सिद्धार्थ बंसल ने की। उन्होंने कंपनी की यात्रा, उद्देश्य और वित्तीय सेवाओं में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा ऑक्सानो कैपिटल और उसके सह-संस्थापकों का परिचय कराया।उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले शहरों में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वैकल्पिक निवेश भविष्य में निवेश का मजबूत माध्यम बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 11 साल के मासूम से कुकर्म:बेर बीनने के बहाने साथ ले गया किशोर, FIR दर्ज
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत:हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल, बहन के घर से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment