Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में गरीब आवास योजना के नाम पर ठगे लाखों:युवक समेत पांच लोगों से ठगी, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर FIR

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में गरीब आवास योजना के तहत कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर करीब दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रावतपुर पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज थमाकर रुपए वसूल किए थे। गरीब योजना के तहत कालोनी दिलाने का झांसा दिया रावतपुर थाने में तहरीर देते हुए निवासी कैंट मनोज कुमार, राजा, निवासी नवीन नगर काकादेव शिव शंकर आजाद,निवासी शिव कटरा विश्राम व निवासी चमनगंज राजा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान करन चौहान उर्फ नाटे और उसके साथी अमित शर्मा उर्फ बबलू ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिया। अलग-अलग तिथियों में उनसे करीब दस लाख रुपये वसूले गए। पीड़ितों के अनुसार मनोज कुमार से 2.50 लाख रुपये नकद, शिव शंकर से 60 हजार रुपये ऑनलाइन, राजू से 1.50 लाख रुपये नकद, विश्राम से 60 हजार रुपये नकद और राजा से 70 हजार रुपये ऑनलाइन व 1.10 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बदले उन्हें आवास आवंटन पत्र, कब्जानामा और बुलावा पत्र दिए गए, जिन पर कई अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहरें लगी थीं। दस्तावेजों पर भारत सरकार का निशान भी अंकित था। जब पीड़ितों ने इन कागजातों की जांच कराई तो सभी फर्जी और कूटरचित पाए गए। इसके बाद वे करन चौहान के घर पहुंचे,लेकिन वह फरार मिला। आसपास पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि करन चौहान और अमित शर्मा अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धन उगाही का गिरोह चला रहे थे। पीड़ितों ने बताया कि पहले थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्पित तिवारी ने जड़ा शतक, रवि सोनकर ने लिए 5:कानपुर संडे लीग में तीन टीमों ने जीते मैच
    Next Article
    यमुना तट पर पोकलेन से अवैध खनन का मामला:बागपत में ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment