Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना तट पर पोकलेन से अवैध खनन का मामला:बागपत में ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद में यमुना नदी के तट पर कथित अवैध खनन का एक मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने दिन-रात चल रहे इस खनन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में यमुना किनारे पोकलेन मशीन से बालू निकाली जाती दिख रही है, साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर ले जाते वाहन भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यमुना तट पर अवैध खनन जारी है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि लगातार खनन के कारण कटान बढ़ने का खतरा है और इससे आसपास की कृषि भूमि भी प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है। इस मामले में खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में अवैध खनन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि यमुना तट पर तत्काल प्रभाव से अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि पर्यावरण और किसानों की जमीन सुरक्षित रह सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में गरीब आवास योजना के नाम पर ठगे लाखों:युवक समेत पांच लोगों से ठगी, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर FIR
    Next Article
    BSP ने चार मण्डल पर नौशाद अली को बनाया प्रभारी:कानपुर, लखनऊ, मेरठ और आगरा की मिली जिम्मेदारी, ,सरकार में रहें है पूर्व मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment