Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अर्पित तिवारी ने जड़ा शतक, रवि सोनकर ने लिए 5:कानपुर संडे लीग में तीन टीमों ने जीते मैच

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित संडे लीग के तहत कानपुर के विभिन्न मैदानों में तीन मैच खेले गए। इन मुकाबलों में नाइट स्कॉर्चर्स ने 5 विकेट से, ब्लू वॉरियर्स ने 3 विकेट से और बीसीए लीजेंड्स ने बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल की। पहला मैच आरपीसीए मैदान पर 40 ओवर का था, जिसमें कलावती सुपरकिंग्स और नाइट स्कॉर्चर्स आमने-सामने थे। कलावती सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए राहुल सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। नाइट स्कॉर्चर्स की ओर से गेंदबाज अनुराग पांडेय ने 3 विकेट लिए। जवाब में, नाइट स्कॉर्चर्स ने 23.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत में अर्पित तिवारी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद 103 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरा मैच पीएसी मैदान पर क्रेजी रेंजर्स और ब्लू वॉरियर्स के बीच खेला गया। क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। आयुष पाठक ने 40 रन का योगदान दिया। ब्लू वॉरियर्स के गेंदबाजों त्रिभुवन और इंद्रभूषण ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 108 रन बनाए और मैच जीत लिया। ब्लू वॉरियर्स के लिए राहुल ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रवि सोनकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए। तीसरा मुकाबला राहुल सप्रू मैदान पर डैम चेंजर्स और बीसीए लीजेंड्स के बीच 40 ओवर का था। डैम चेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विशाल ने 29 रन बनाए, जबकि बीसीए लीजेंड्स के गेंदबाज सौरभ ने 3 विकेट लिए। बीसीए लीजेंड्स ने बिना कोई विकेट खोए 12.3 ओवर में 106 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टीम के लिए स्वर टंडर ने नाबाद 48 रन और विनीत रस्तोगी ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में महाशिवरात्रि पर गंगा में आस्था की डुबकी:दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन, श्रद्धालु बोले भव्य है काशी
    Next Article
    रावतपुर में गरीब आवास योजना के नाम पर ठगे लाखों:युवक समेत पांच लोगों से ठगी, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment