Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में हुई हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया:भाजपा पिछड़ा वर्ग के सदस्य के घर हुई थी चोरी, 15 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

    16 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर के रावतपुर की सुदर्शन हाउसिंग सोसाइटी में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के घर हुई करीब 15 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार रात बंबा रोड के पास शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवर और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ चकेरी, कल्याणपुर समेत शहर के अलग-अलग थानों में चोरी समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। सुदर्शन हाउसिंग सोसाइटी निवासी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार 23 अगस्त को लखनऊ से अपने घर लौटे थे। घर के अंदर पहुंचते ही उन्हें तीन कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी से लाखों रुपये कीमत के जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने खुलासे के लिए छह टीमें गठित कर जल्द राजफाश के निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 कैमरों की फुटेज देखी और संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाला। लगातार निगरानी और सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार रात बंबा रोड के पास से विनायकपुर निवासी सौरभ गौतम को गिरफ्तार कर लिया। अलमारी से उड़ाए थे लाखों के जेवर पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। बरामद सामान में तीन अंगूठी, मांग टीका, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चेन, कान की बाली, पाजेब, पायल, बिछिया और कमरबंद शामिल हैं। इसके अलावा करीब 100 ग्राम वजन के चांदी के सिक्के और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 15 मुकदमों वाला शातिर निकला आरोपी जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सौरभ गौतम के खिलाफ पहले से ही चोरी समेत विभिन्न मामलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ यह भी पता कर रही है कि उसने हाल के दिनों में और किन घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इलाके में रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी बोले- पकड़ा गया आरोपी चोरी का मास्टरमाइंड है डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम अबिदी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सौरभ गौतम चोरी का मास्टर माइंड है शातिर घर की रेकी करने के बाद आधे घंटे के भीतर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता। शातिर ताला तोड़ने व अलमारी के लॉकर तोड़ने में उस्ताद है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में लड्डू गोपाल पहनेंगे पंचरत्नी पोशाक:गर्भगृह 200 किलो चांदी से सजाया, 5253वां जन्मोत्सव 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' को समर्पित
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास-हॉस्टल और पुस्तकालय बनाने को मंजूरी:बोर्ड ने लिया फैसला, हजारों मजदूरों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment