Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास-हॉस्टल और पुस्तकालय बनाने को मंजूरी:बोर्ड ने लिया फैसला, हजारों मजदूरों को मिलेगी राहत

    16 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अप्रवासी श्रमिकों को बेहतर जीवन देने के लिए तीन बड़े फैसले लिए हैं। प्राधिकरण बोर्ड ने गुरुवार को श्रमिक आवास, लेबर हॉस्टल और सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने को मंजूरी दी है। यह फैसला शासन के निर्देश पर लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक रोजगार की तलाश में आते हैं। वे यहां अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन बिल्डर फ्लैट महंगे होने के कारण घर नहीं खरीद पाते। कई बार वे अनधिकृत कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई लगा देते हैं। श्रमिक परिवारों को सुविधाजनक और सुरक्षित घर देना इस समस्या को हल करने के लिए प्राधिकरण पतवाड़ी और बिरौंडी गांव में ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाएगा। इसके लिए जमीन तय कर ली गई है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाए। इन फ्लैटों का मकसद दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सुविधाजनक और सुरक्षित घर देना है। रोजगार की तलाश में आने वाले श्रमिकों के लिए तुरंत अस्थाई आवास ढूंढना एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि होटल महंगे होते हैं। इस समस्या के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ईकोटेक-06 और ईकोटेक-11 में 3000-3000 वर्ग मीटर जमीन तय की है। यह जमीन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ट्रांजिट हॉस्टल योजना के तहत श्रम विभाग को मुफ्त में दी जाएगी। श्रम विभाग इन हॉस्टलों का निर्माण करेगा। यहां अप्रवासी मजदूर बहुत कम किराए पर रह सकेंगे और रोजगार मिलने तक अस्थाई आवास पा सकेंगे। इस फैसले से हजारों श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राधिकरण बोर्ड ने तीसरा अहम फैसला सेक्टर अल्फा वन में एक सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने का भी लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में हुई हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया:भाजपा पिछड़ा वर्ग के सदस्य के घर हुई थी चोरी, 15 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की टीम घोषित:दैनिक भास्कर की खबर पर मुहर; पद बढ़ाए गए; 90 प्रतिशत चेहरे बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment