Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 15 फीट लंबा अजगर दिखा:वन विभाग और पुलिस ने एक घंटे में पकड़ा, गांव में हड़कंप

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उसका वीडियो बनाने लगे। पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। यह घटना भदोखर थाना क्षेत्र के कलशहा गांव के पास संपर्क मार्ग की है। संपर्क मार्ग किनारे पेड़ों और झाड़ियों के बीच अचानक अजगर दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर अजगर मिला, वहां से लगभग 25 मीटर की दूरी पर गांव के कुछ लोगों के पालतू जानवर बंधे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी टिर्रू (टिल्लू) के अनुसार, झाड़ियों के बीच सरसराहट की आवाज सुनकर जब उन्होंने करीब जाकर देखा तो पाया कि लगभग 15 से 17 फीट लंबा एक अजगर वहां छिपा बैठा था। अजगर को देखते ही टिर्रू ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद राहगीर और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अजगर का वीडियो बनाने लगे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और उसे चिड़ियाघर भेजने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में महाशिवरात्रि पर डीएम ने किया जलाभिषेक:भोर से शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष
    Next Article
    संभल के युवक की सड़क हादसे में मौत:दिल्ली से लौटते समय मेरठ हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment