Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के युवक की सड़क हादसे में मौत:दिल्ली से लौटते समय मेरठ हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई घायल

    13 hours ago

    1

    0

    संभल के एक युवक की दिल्ली से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में युवक का बड़ा भाई भी घायल हुआ है। यह घटना शुक्रवार देर रात जनपद मेरठ के थाना प्रतापपुर क्षेत्र स्थित एनएचआई हाईवे पर हुई। मृतक अनिल बाल्मीकि (25) अपने बड़े भाई सुनील कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से संभल स्थित अपने गांव पंवासा लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे। शनिवार सुबह राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील को कम चोटें आई थीं, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल थे। अस्पताल में करीब एक घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने अनिल बाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया। अनिल, पप्पू कुमार के पुत्र थे और संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा के निवासी थे। वह दिल्ली में रहकर काम करते थे। घायल सुनील कुमार ने बताया कि वे बीएलओ द्वारा दिए गए एसआईआर नोटिस का फॉर्म जमा करने के लिए घर आ रहे थे। यह फॉर्म शनिवार को जमा किया जाना था।एक भाई की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचा और परिजनों ने उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में 15 फीट लंबा अजगर दिखा:वन विभाग और पुलिस ने एक घंटे में पकड़ा, गांव में हड़कंप
    Next Article
    कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:कसया में शिव बरात की तैयारी, 10 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment