Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 16 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दमकल ने काबू पाया

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे पहेली गांव में खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लगभग 16 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से कई किसान प्रभावित हुए हैं। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही भदोखर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के अथक प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे आसपास के अन्य खेतों में आग फैलने से बच गई। इस अग्निकांड में राजकुमार, सोहन लाल, शिव चरण, तारावती, रामसजीवन, राम बहादुर, रामलाल सहित कई अन्य किसानों की फसलें जल गईं। किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत उनकी आंखों के सामने राख में बदल गई। इस भीषण आग से कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। भदोखर के लेखपाल महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित किसानों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें सरकारी सहायता दिलाई जा सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा को मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू करवा दी है। पीड़ितों के मुआवजे के लिए भी खाका तैयार कर लिया गया है। फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई से बवाल:आंदोलन की चेतावनी; रंजीत तिवारी की मौत के बाद 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई से नाराजगी
    Next Article
    Asha Bhosle Funeral Live: अलविदा आशा ताई! पंचतत्व में विलीन होंगी आशा ताई; राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment