Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 30 अप्रैल को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा:जनता दरबार के साथ महिलाओं से करेंगे बातचीत

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 30 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के संभावित दो दिवसीय दौरे की चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे जनता दरबार लगाएंगे और महिलाओं से संवाद करेंगे। आधिकारिक पुष्टि न होने के बावजूद, जिला प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने आंतरिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह दौरा 30 अप्रैल और 1 मई को होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी भूए मऊ गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। यहीं पर उनका मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें वे आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाएंगे। इसके अतिरिक्त, वे प्रदेश, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। दौरे की एक महत्वपूर्ण कड़ी छोटी जनसभाएं होंगी। चर्चा है कि वे सदर विधानसभा या हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए, वे महिलाओं के साथ एक विशेष जनसभा या संवाद कार्यक्रम भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी का 6 अप्रैल को भी रायबरेली आने का कार्यक्रम था, जिसमें उन्हें 'दिशा' की बैठक में शामिल होना था। हालांकि, अपनी मां और रायबरेली की पूर्व सांसद सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण वे अनुपस्थित रहे थे। उनकी जगह अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की थी। इससे पहले, राहुल गांधी 19 जनवरी को दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लिया था। पिछले तीन महीनों में दो बार उनके आने की चर्चाएं हुईं, लेकिन कार्यक्रम टलते रहे। सूत्रों का कहना है कि 30 अप्रैल के दौरे की 90 प्रतिशत उम्मीद है। इस संभावित दौरे ने जिले की सियासत में हलचल तेज कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज होटल में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई से फोन पर कहा- घर पहुंच रहा हूं, 15 मिनट बाद आई मौत की खबर
    Next Article
    आगरा में रहस्य बनी एमडी छात्रा की माैत:पुलिस काे बेड पर मिली बीयर की केन और सिगरेट की डिब्बी, पीएम रिपोर्ट में भी नहीं पता चली वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment