Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अरबों की आवास योजना खंडहर:5 साल में जर्जर हुए 300 फ्लैट, लाभार्थियों ने नहीं लिया कब्जा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में करीब पांच साल पहले बनी शहरी आवास विकास योजना बदहाली का शिकार हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र के बरखापुर गांव में रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित लगभग 300 आवासों की बहुमंजिला इमारतें समय से पहले ही जर्जर दिख रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन सभी आवासों की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन निर्माण के पांच साल बाद भी कोई लाभार्थी इनमें रहने नहीं आया है। इमारतों की हालत खंडहर जैसी हो गई है। कई खंभों में दरारें आ गई हैं, सीढ़ियां उखड़ रही हैं और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। 4 तस्वीरें देखिए… इन खाली फ्लैटों में अवैध कब्जा भी हो गया है। कई कमरों को लकड़ियां और अन्य सामान रखकर गोदाम बना दिया गया है, जबकि कुछ कमरों में बकरियां बांधी जा रही हैं। खुले परिसर में अराजक तत्वों की आवाजाही भी बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध कब्जा हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगा। स्थानीय लोगों ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवनों के रखरखाव और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। नागरिकों ने मांग की है कि भवनों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए, सुरक्षा गार्ड और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवास आवंटित कर उन्हें बसाया जाए। यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह विफल हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 5 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित:भैयादूज पर्व के चलते अवकाश सूची में संशोधन किया गया
    Next Article
    वाराणसी में चाट दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान:किचन में पत्नी ने देखा शव, दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment