Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में चाट दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान:किचन में पत्नी ने देखा शव, दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह में एक युवक का शव घर के किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। किचन में काम करने गई पत्नी ने शव देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी की आवाजा सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के ठठरा गांव का है। मृतक की पहचान संदीप मोदनवाल (37) पुत्र श्यामलाल उर्फ गड़बड़ मोदनवालके रूप में हुई है। मृतक की पत्नी अंजली देवी ने बताया कि वह बुधवार देर रात होली खेलने के बाद घर लौटे और अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात किसी समय वह उठकर कमरे के बगल में स्थित किचन में गए, जहां पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। संदीप की पत्नी सुबह जब किचन में चाय बनाने को पहुंचीं तो उसका शव फंदे से लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी की चीख-पुकार शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य किचन में पहुंचे और गमछा काटकर संदीप को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक संदीप अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी अंजली देवी, बेटी परि (8) और बेटा यशू (14) है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जुट गई। सूचना पर कछवां रोड चौकी प्रभारी रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटना के बाद मां मीरा देवी- पत्नी अंजली व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चौकी प्रभारी रामचंद्र यादव ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अरबों की आवास योजना खंडहर:5 साल में जर्जर हुए 300 फ्लैट, लाभार्थियों ने नहीं लिया कब्जा
    Next Article
    सुल्तानपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:पुलिस बोली शराब के नशे में था युवक, पैर फिसलने से हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment