Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला:हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    17 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह करीब छह बजे गांव के कृपा शंकर गिरी ने शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी रामनाथ के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन वर्ष पहले पत्नी की मृत्यु के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। वह कभी-कभी अपने भाई श्याम नाथ के पास कानपुर भी चले जाते थे। बताया जा रहा है कि रामनाथ 12 तारीख को गांव लौटे थे। उनके भाई श्याम नाथ ने दो दिन पहले कानपुर के नवाबगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, क्योंकि वह बिना बताए वापस आ गए थे। रामनाथ के दो बेटे हैं, जो दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटनास्थल के पास से बिसलेरी पानी की बोतल और देसी शराब की एक शीशी भी मिली है। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया हो सकता है। डीह थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    300 साल बाद बन रहे दुर्लभ शुभ संयोग:औरैया के देवकली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान:सहजनी क्रॉसिंग पर हुई घटना, ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाकर हटाने का प्रयास किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment