Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अधिवक्ता हत्या पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन:50 लाख मुआवजे, सरकारी नौकरी और सुरक्षा कानून की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। यह विरोध प्रदर्शन बीते 11 फरवरी को रामपुर में एक अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में हो रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के बाद से अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कलेक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिसके चलते अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। सुशील श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। इसके साथ ही, उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा कानून (एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल) को पारित करने की भी बात कही। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में जंगली जानवर ने मासूम पर किया हमला:मां ने संघर्ष कर बचाई जान, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
    Next Article
    विवाह अनुदान घोटाला:ADO समाज कल्याण के निलंबन की सिफारिश:मुरादाबाद DM की जांच में अपात्र निकले 35 जोड़े; अनुदान लेने वालों से रिकवरी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment