Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बैनामा लेखक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शुरू की जांच

    12 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बैनामा लेखक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे बास निवासी बैनामा लेखक रंजन लोधी के पुत्र राजू उर्फ राघवेंद्र लोधी सोमवार रात करीब 9 बजे रायबरेली से अपने घर के लिए निकले थे। हालांकि, वह अपने पैतृक निवास तक नहीं पहुंच सके। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गांव के लोगों ने गांव के किनारे एक चिलवल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में गहरा शोक है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच करने की मांग की। पुलिस का प्रारंभिक बयान गुरबक्शगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ध्वस्तीकरण को लेकर असमंजस में सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:भू उपयोग बदलने के नोटिस के बाद भी दुकानों पर चल सकता है बुलडोजर
    Next Article
    मुकदमे की पैरवी पर जान से मारने की धमकी:बुलंदशहर में पीड़ित ने व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment