Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गैस कीमतों, किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने रोड मार्च निकाला, SDM को ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    सोमवार को सलोन तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्जुन पासी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ था। कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। गैस एजेंसियों के सामने सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र से 80-85 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है। पीसीसी सदस्य किरण देवी ने कहा कि जनता पहले नोटबंदी और कोरोना संकट का सामना कर चुकी है, और अब उन्हें गैस सिलेंडर के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में भले ही जिला प्रशासन रसोई गैस की भरपूर उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग है। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर उपभोक्ता 200 से 300 रुपये अधिक देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। इस विरोध प्रदर्शन में तीनों ब्लॉक अध्यक्ष अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। इनमें अशोक शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, अनुराग द्विवेदी, शिवदर्शन पासी, मोहित मिश्रा, निजाम अंसारी, आदिल अता, इस्माइल, आनंद सिंह, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, आनंद यादव और नकुल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी की मां पर टिप्पणी:मुरादाबाद में हिंदू युवा वाहिनी का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
    Next Article
    आगरा में 50% तक बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज:पर्चे और दवाई के लिए लगी लंबी लाइन, जमीन पर बैठकर करते रहे अपनी बारी का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment