Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ट्रक की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत:स्कूल से वापस घर लौटते समय हुआ हादसा, भाई गंभीर घायल

    15 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। वह अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदा से महोखर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु को ट्रक लगभग 30 फीट तक घसीटता चला गया। 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क जाम कर दी और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक छात्र के शव को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सूर्य गैस एजेंसी के बाहर नारेबाजी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    SI अभ्यर्थी बोले- पेपर ईजी मगर टाइम ईश्यू:शाहजहांपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने मैथ आसान बताई, हिंदी की रचनाएं कठिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment