Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में जलभराव से लोग परेशान:एक साल से गंदगी, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के आचार्य द्विवेदी नगर में पिछले एक साल से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों का गुस्सा बुधवार को सामने आया। निवासियों ने नगर पालिका परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भूतपूर्व सूबेदार विपिन कुमार पाठक ने बताया कि वे 20 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके अनुसार, नालियों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निजी प्लॉट के पास नाली को रोक दिया गया है। पाठक ने बताया कि उनके पड़ोसी विजय का घर जलभराव के कारण गिरने की कगार पर है। उन्होंने ईओ और चेयरमैन से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार बारिश का बहाना बनाकर टाल दिया गया। स्थानीय निवासी छोटू ने बताया कि नाली बंद होने के कारण गंदा पानी उनके कमरों तक में भर जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह गंदा पानी 'कमला राज महल' की तरफ से आ रहा है। छोटू के अनुसार, चेयरमैन शत्रुघ्न सोनकर से शिकायत करने पर उन्होंने बजट और बरसात का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की। अरविंद सिंह ने कहा कि वे एक साल से सीवर और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, बुजुर्ग महिला रामुरती ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका के कई चक्कर लगाए हैं, पर कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने भी बताया कि आगे एक प्लॉट मालिक ने नाली बंद कर दी है, जिससे पानी वापस घरों में भर रहा है। इस गंभीर समस्या पर नगर पालिका के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल, मोहल्ले के लोग गंदगी और बीमारियों के डर के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मंचित नाटक ‘सीता वनवास’:दर्शकों को भावुक किया, सामाजिक मूल्यों पर केंद्रित
    Next Article
    आज 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह:रामलला,हनुमानगढ़ी का दर्शनकर शाम को सरयू आरती करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment