Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह:रामलला,हनुमानगढ़ी का दर्शनकर शाम को सरयू आरती करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे करीब 3 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।इस दौरान वे रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर शाम को सरयू की आरती भी करेंगे। दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए होटल से रवाना होंगे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से अयोध्या पहुंच रहे हैं।वे दोपहर 1:30 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे । इसके बाद अयोध्या के एक होटल में विश्राम के बाद दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए होटल से रवाना होंगे। देर शाम सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे हनुमानगढी में दर्शन और पूजन के बाद वे दोपहर 3:15 पर राम लला के दरबार दर्शन के लिए पहुचेंगे। यहां पर लगभग आधा घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहकर दर्शन-पूजन कर राम मंदिर की भव्यता को निहारेंगे।शाम 4:15 बजे सरयू का दर्शन और आरती कर देर शाम सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में जलभराव से लोग परेशान:एक साल से गंदगी, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में दिखा शिक्षा-संस्कार का संगम:मुन्नी देवी वाल्मीकि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मन मोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment