Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में महिला के घर कट्टे लेकर घुसा युवक,VIDEO:मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से एक युवक द्वारा महिला को कट्टे के दम पर धमकाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चंदौली निवासी मीनू सिंह, पत्नी अशोक सिंह, ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पड़ोस का एक युवक कट्टा लेकर उनके घर में घुस आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि असलहे की सत्यता सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज रवाना होगी पदयात्रा, पुलिस ने घेराबंदी शुरू की:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में रात भर सचिन सिरोही की तलाश हुई, धरने का समय बदलवाया
    Next Article
    पड़ोसी ने फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन लिया:गाजियाबाद में शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment