Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी ने फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन लिया:गाजियाबाद में शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला सामने आया है। एक पड़ोसी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम पर बिजली कनेक्शन ले लिया। पीड़ित रजनीश कुमार इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान पर पहले से ही वैध बिजली कनेक्शन था। 23 दिसंबर 2023 के आसपास उन्हें पता चला कि उनके पते पर लगा बिजली कनेक्शन किसी और के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार ने फर्जी कागजात और नकली हस्ताक्षर के आधार पर यह धोखाधड़ी की। आरोप है कि आशीष कुमार ने एक फर्जी शपथ पत्र (एफिडेविट) और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तैयार कर बिजली विभाग में जमा किया था। इन दस्तावेजों में पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। बिना उचित जांच के इन कागजात को स्वीकार कर लिया गया और बिजली का कनेक्शन आरोपी के नाम कर दिया गया। जब रजनीश कुमार को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई, तो उन्होंने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की गई, तो यह स्पष्ट हो गया कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे और हस्ताक्षर भी असली नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने जैसी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति या अधिकारी शामिल तो नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में महिला के घर कट्टे लेकर घुसा युवक,VIDEO:मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर में दीवार गिरी, मासूम बच्चे की मौत:जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे ने गंवाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment