Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में मजदूर ने की आत्महत्या:दंपत्ति विवाद से था परेशान, घर में फांसी के फंदे से लटका मिल शव , पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के चौबदार के पूरवा गांव में देर रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल डायल 112 पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि संजीत तीन भाई थे, जिनमें बड़े का नाम मनजीत और छोटे का नाम आशीष है। उनके पिता का नाम देवतादिन है। संजीत दिहाड़ी मजदूर के तौर पर पुताई का काम करते थे। उनकी पत्नी का नाम उर्मिला है। परिजनों के अनुसार, संजीत और उनकी पत्नी उर्मिला के शादी के करीब 9 साल हो गए थे।कोई औलाद भी नही थी। इन दोनों के बीच पिछले एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। यह मामला पहले थाने तक भी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली थी। विवाद का मुख्य कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुंदर लड़की की फोटो से राजस्थान के युवक को फंसाया:गोरखपुर में दूल्हा-दुल्हन का जयमाल कराया, बंधक बनाकर वसूले रुपये
    Next Article
    ड्रग से खतरनाक है AI और मोबाइल का एडिक्शन:मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु बोले- सामाजिक रूप से कमजोर हो रही युवा पीढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment