Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पटाखा गोदाम में विस्फोट, एक वृद्ध की मौत:लाइसेंसी धारक के घर हुआ हादसा, आधा दर्जन लोग घायल

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के सालोन कोतवाली क्षेत्र के साहिबगंज बाजार में देर रात पटाखों के एक गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम का कुछ हिस्सा ढह गया और आग लग गई। इस घटना में पांच लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली, संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि करहिया बाजार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत साहिबगंज में फिरोज नामक व्यक्ति के पास पटाखे का लाइसेंस था। फिरोज ने कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे अपने घर पर रखे हुए थे। बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में इन पटाखों में आग लग गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में फिरोज के परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज अभी भी चल रहा है, जिसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से निकलकर वाराणसी पहुंचेगी भव्य शिव बारात:15 फरवरी को शामिल होंगे हजारों भक्त, रास्ते भर होली खेलते जाएंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार:पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार बदल रहे थे लोकेशन, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment