Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना थाना से लगभग 400 मीटर दूर स्थित एक बाग में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी मनीष पुत्र भगवान दीन के रूप में हुई है। बताया गया है कि मनीष अपनी रिश्तेदारी में डीह क्षेत्र आया हुआ था। स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ से लटकते शव को देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव की प्राथमिक स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती बाईपास पर स्कार्पियो ने युवक को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, बेकाबू होकर पटरी पर चढ़ी गाड़ी
    Next Article
    समाजवादी यूथ ब्रिगेड ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:सोनभद्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत 4 मुद्दों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment