Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी यूथ ब्रिगेड ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:सोनभद्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत 4 मुद्दों पर उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में समाजवादी यूथ ब्रिगेड ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में जनपद में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। सत्यम पांडे ने कहा कि सोनभद्र में दर्जनों लिमिटेड कंपनियां होने के बावजूद भी नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में नौजवानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन में किसानों के गेहूं खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। यूथ ब्रिगेड ने तत्काल गेहूं खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा, नगर पालिका के रिकॉर्ड रूम से खसरा रजिस्टर गायब होने से आम जनता को हो रही कठिनाइयों पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने जनपद के विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। पांडे ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से महंगाई के चरम पर पहुंचने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। समाजवादी पार्टी नगर पालिका रावटसगंज के अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने भी महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब तबका सोनभद्र से पलायन के लिए मजबूर है और कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विवेक सिंह पटेल, गुलाम यासीन, सुशील राय,पीयूष यादव,धीरज पाठक, पिंटू पटेल, बालेश्वर यादव,आदिल अंसारी, विनय तिवारी, अतुल दुबे, अमित मौर्य, फहीम अहमद,विकास सिंह, विशेष पांडे के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    भाजपा ने बंगाल, असम, पुडुचेरी में चुनाव जीते:कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, सुशासन की जीत बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment