Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सरकारी बस को यात्रियों ने लगाई धक्का, VIDEO:लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अचानक आई खराबी; ARM बोले- जांच करवाई जा रही है

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की खराब हालत एक बार फिर सामने आई है। रायबरेली जिले के ऊंचाहार बस स्टॉप के पास एक सरकारी बस खराब हो गई, जिसके बाद यात्रियों को उसे धक्का लगाते देखा गया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ऊंचाहार बस अड्डे के सामने लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दर्जनों यात्री मिलकर बस को पीछे से धक्का दे रहे हैं ताकि उसे स्टार्ट किया जा सके। यह किसी निजी वाहन की नहीं, बल्कि यूपी रोडवेज की बस थी। इस घटना ने परिवहन विभाग की लापरवाही और बसों के खराब रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब कोई सरकारी बस बीच रास्ते में खराब हुई हो। यात्रियों को अक्सर बसों को धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार और ब्रजेश कुमार ने बताया कि कई बसें इतनी जर्जर अवस्था में हैं कि वे यात्रा के दौरान कहीं भी रुक जाती हैं। इस मामले पर विभागीय अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, एआरएम दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच करवाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट:राधिका सिंह की स्मृति में 23 से आगाज- 27 मार्च को फाइनल मैच होगा
    Next Article
    शाहजहांपुर में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:समूह लोन लेने जा रही थी, हादसे में बाइक सवार भतीजा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment