Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में त्रिशूल से हमला कर शिवलिंग तोड़ा, VIDEO:युवक आधी रात मंदिर में घुसा, ताबड़तोड़ 15 वार किए, डमरू पटककर तोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक युवक ने शिवलिंग तोड़ डाला। युवक आधी रात मंदिर में घुसा। उसने पहले त्रिशूल उखाड़ा। फिर पटक-पटककर त्रिशूल में लगे डमरू को तोड़ दिया। इसके बाद टूटे त्रिशूल से शिवलिंग पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। युवक ने शिवलिंग पर 15 वार किए। इससे शिवलिंग खंडित हो गया और उसमें दरारें आ गईं। आरोपी युवक करीब 10 मिनट तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा। मंदिर के सेवादार के शोर मचाने पर युवक भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। नशे में होने के कारण छोड़ दिया। पर सुबह जब पता चला कि शिवलिंग भी खंडित हो गया है तो लोग उग्र हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला है। घटना जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर महादेव मंदिर की है। तस्वीरें देखिए... श्रद्धालु सुबह पहुंचे तो शिवलिंग और त्रिशूल टूटा मिला मंदिर समिति के लोग शनिवार को पहुंचे तो शिवलिंग खंडित मिला। त्रिशूल भी वहीं पड़ा था। CCTV खंगाला तो उसमें युवक की हरकत नजर आई। मंदिर समिति उपाध्यक्ष लोकनाथ मिश्र ने शनिवार को ऊंचाहार थाने में शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानिए वीडियो में क्या है... 7 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अर्द्धनग्न हालत में मंदिर में रात करीब 9 बजे घुसता है। युवक पहले शिवलिंग के पास लगे त्रिशूल को उखाड़ता है। इसके बाद त्रिशूल को शिवलिंग पर फेंक देता है। त्रिशूल में लगा डमरू टूट जाता है। त्रिशूल को मंदिर परिसर में 7 बार उठा-उठाकर फेंकता है। इसके बाद भी युवक नहीं रुकता। वह टूटे हुए त्रिशलू को फिर से उठाकर शिवलिंग पर एक के बाद एक करीब 15 बार वार करता है। जिसके कारण शिवलिंग में दरारें आ जाती हैं। युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के बाद वह त्रिशूल को कंधे पर उठाकर पूरे मंदिर में घूमता है। वह डगमगाते हुए चलता दिखाई दे रहा है। पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक की पहचान हुई। स्थानीय लोगों ने बताया- आरोपी कुलदीप यादव उर्फ राम उजेर (26) पुत्र बाबू लाल पड़ोस के पूरे नंदी गांव का रहने वाला है। वह नशे का आदी है। मानसिक स्थित भी ठीक नहीं है। मंदिर की सेवादार बोली- मैंने अपनी आंखों से आरोपी को उत्पात मचाते देखा मंदिर की सेवादार बीबी ने बताया- मैं मंदिर में साफ़-सफाई और देखरेख का काम करती हूँ। शुक्रवार रात रात के करीब 9 बजे पड़ोसी गांव का एक युवक मंदिर में घुस आया था। शराब के नशे में धुत था। उसका दिमाग अचानक से खराब हो गया। उसने त्रिशूल को उखाड़ लिया। पटक-पकट कर त्रिशूल को तोड़ दिया और फिर गर्भगृह के अंदर घुसकर भगवान पर त्रिशूल चलाने लगा। मैंने शोर मचाया तो सब लोग इकट्ठा हुए, फिर उसे डांट-फटकार कर वहाँ से भगाया गया। बाद में देखा तो शिवलिंग भी टूट गया था। दरोगा जी ने त्रिशूल को वेल्डिंग करवाकर वापस लगवा दिया है। बाद में नया लगवाने की बात कही है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय राय ने बताया- मंदिर समिति उपाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पड़ोसी गांव का ही रहने वाला है। नशे का आदी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। उसने दरवाजा खटखटाया और नाम लेकर काफी देर तक बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछा। तब पता चला कि घर में पिछले तीन दिनों से कोई हलचल नहीं थी। शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे; सभी यूपी के
    Next Article
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, समीक्षा कर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment