Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में UP-112 में 10 नई स्कॉर्पियो शामिल:एसपी रवि कुमार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने को दिखाई हरी झंडी

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 27 मार्च 2026 को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार ने 10 नई पीआरवी (UP-112) चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी आधुनिक स्कॉर्पियो वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इन्हें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन वाहनों से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी। साथ ही, संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर इनकी तैनाती से आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। आगे कहा कि पीआरवी वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक सशक्त होगी। इससे अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा।इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरवी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके पक्ष ने कहा- ससुराल वालों ने मारकर अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता ननिहाल पहुंचे:धुरंधर-2 में मन अटकेया...गाना गाया, कहा- उन्नाव मेरा घर, यहां सभी अपने हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment