Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिफ्ट देकर जेब काटी, पुलिस ने चोर को पकड़ा:युवक से 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    कोतवाली थाना पुलिस ने टप्पेबाजी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने एक युवक की जेब से 20 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। यह घटना 24 मार्च की शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम घुवासी (कुर्रा) निवासी जयवीर सिंह दीवानी रोड पर मौजूद थे, तभी अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने रुई का रास्ता पूछा और बातचीत के दौरान जयवीर को अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मौका पाकर आरोपियों ने जयवीर की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे उन्हें ललूपुर के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पहले से दर्ज हैं 4 मुकदमे जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुसैना तिराहा के पास से आरोपी कृष्णा गिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कृष्णा ने अपने साथी देवेंद्र उर्फ मनीष गिहार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई रकम में से 10 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा गिहार का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ एटा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी देवेंद्र उर्फ मनीष गिहार की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU ने 25 टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लिया:पोषण पोटली दी, डॉक्टर सूर्यकांत बोले- एक मरीज 15 को संक्रमित कर सकता है
    Next Article
    कानपुर देहात में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकली:पुखरायां कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment