Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा:शिवगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को 2 घंटे में गिरफ्तार किया, आलाकत्ल बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जनपद में शिवगढ़ थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले का मात्र 2 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी कपिल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना बीते शुक्रवार को सामने आई, जब ग्राम कोडर मजरे दहेगवा निवासी शिवम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कपिल सिंह ने उनकी दादी की छोटी बहन, 70 वर्षीय रामप्यारी सिंह की हत्या कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने तत्काल मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक रायबरेली, श्री रवि कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आज (25 अप्रैल) ग्राम मदा का पुरवा स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त कपिल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कपिल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 24 अप्रैल को वह अपने साथी के साथ शराब पीकर शिवम के घर गया था। नशे की हालत में वह आंगन में टिनशेड के नीचे रखे तखत पर लेटने लगा, जिसका रामप्यारी सिंह ने विरोध किया। इसी विवाद के दौरान कपिल ने डंडे से रामप्यारी सिंह पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए उसने शव को कमरे में बोरों से ढक दिया था और मौके से फरार हो गया था। इस त्वरित कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उप-निरीक्षक आयुष वत्स, आरक्षी बड़े बाबू गौतम, अतुल सिंह, गौरव सिंह और अनुज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 3,189 अभ्यर्थी अनुपस्थित:पहले दिन 15,840 में से 12,651 ने दी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
    Next Article
    14 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरे मजदूर, एक की मौत:अलीगढ़ में पाइप लाइन का चल रहा था काम, भाई बोला-जेई ने लात मारकर उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment