Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में जमीनी विवाद, 8 लोग घायल:घर में आग लगाने का आरोप, जमकर चले लाठी डंडे

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुए पथराव में छह महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला करने और घर व झाड़ियों में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के अनुसार, 50 से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने झाड़ियों और घर में आग लगा दी। पथराव के कारण सड़क पर खड़ी चार कारों के शीशे टूट गए। यह विवाद मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी बाबूलाल रैकवार की खेती की जमीन को लेकर पड़ोसी से चल रहा है। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में बाबूलाल, गंगा, भारती, रामदेवी, अवंती, अंगूरी और कुसुम के सिर में चोटें आई हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके घर में आग लगा दी और कुएं पर रखा इंजन कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन:मेयर के समर्थन में सड़कों पर उतरे; पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग गिराई
    Next Article
    महिला सम्मेलन में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र का विपक्ष पर हमला:'महिलाओं के अधिकारों से समझौता', नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment