Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली पुलिस ने तीन मामलों में की कार्रवाई:दो नाबालिग अपहर्ता और स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पीड़िताओं को बचाया

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की ऊंचाहार, मिलएरिया और गुरुबख्शगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िताओं को सकुशल बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, 7.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भी पकड़ा गया है। पहला मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र का है। 14 जुलाई 2026 को एक आवेदक ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार, 29 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम (उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, आरक्षी प्रेमवीर, आरक्षी राजू सैनी) ने गुलरिहा चौराहा से वांछित अभियुक्त शनि पुत्र रामशंकर उर्फ मिथलेश, निवासी सरबदहा, थाना ऊंचाहार को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया। दूसरी सफलता मिलएरिया थाना पुलिस को मिली। यहां भी पीड़िता की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। मिलएरिया पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक किरण भास्कर, मुख्य आरक्षी मो. सहीम और आरक्षी समीर पाण्डेय ने बुधवार को गंगाराम होटल के पास से नामजद अभियुक्त रवि कुमार पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। रवि कुमार मूल रूप से बनई का पुरवा, थाना डीह का निवासी है और वर्तमान में कल्लू का पुरवा, थाना मिलएरिया में रहता है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के क्रम में गुरुबख्शगंज थाना पुलिस टीम ने भी कार्रवाई की। उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, आरक्षी दुष्यन्त कुमार और आरक्षी अतुल कुमार की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मलीकमऊ चौबारा तिराहे से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भोला गिरि पुत्र रामकुमार गिरि, निवासी गोसाई कुटी मजरे मलीकमऊ चौबारा, थाना गुरुबख्शगंज के रूप में हुई है। उसके पास से 7.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों मामलों के गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को वैधानिक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलएलबी पास युवक ने छोड़ी शादी, चुनी समाज सेवा:बाराबंकी में 16 साल से 'स्वच्छ भारत रथ' साइकिल से जगा रहे जागरूकता
    Next Article
    पुलिस पर फायरिंग और ज्वैलर्स पर हमले में दोषी करार:अम्बेडकरनगर कोर्ट ने तीन मामलों में सुनाई 10-10 साल कैद की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment