Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

    8 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस 2028 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में कुल 119 में से 90 सीट जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। यहां प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के तेलंगाना मामलों के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी बी एम संदीप को भरोसा दिलाया कि यदि 2029 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 17 ही रहती है, तो तेलंगाना कांग्रेस 15 सीट जीतेगी। इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में हत्या के समय वह तेलंगाना के मेडक से लोकसभा सदस्य थीं।उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना कांग्रेस को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना चाहिए। रेवंत रेड्डी ने संदीप से कहा, ‘‘आपको हमारी सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले से खरगे जी, राहुल जी और सोनिया जी को अवगत कराना होगा।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अगले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है और तेलंगाना में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक करोड़ वोट हासिल करके 90 सीट जीतेगी।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    CPIM महासचिव MA Baby बोले, राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से तय होंगे INDIA गठबंधन के फैसले
    Next Article
    Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment