Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    काहिरा, नौ अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदिया एयरलाइंस के एक विमान को निशाना बनाकर बृहस्पतिवार को किए गए हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक कैप्टन भी शामिल हैं। कई अन्य देशों के नागरिक भी घायल हुए हैं। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यह घटना सऊदी अरब में हाल के दिनों में हुआ सबसे घातक हमला है। इससे पहले सऊदी अरब और उसकी सहयोगी सेनाओं ने पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ पिछले सप्ताहांत बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था। बयान के अनुसार, पहले हमले में हवाई अड्डे की सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में विमान पर हमला किया गया।हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं हो पायी। हालांकि, पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया है। सऊदिया ग्रुप ने एक बयान में बताया कि मृतकों में कैप्टन हमूद अली अलकल्थामी भी शामिल थे।नए सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद सऊदी अरब की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पर हमले की यह पहली पुष्ट घटना प्रतीत होती है। सऊदिया समूह के एक अलग बयान के अनुसार, उसका एक विमान जमीन पर खड़ा था और तभी वह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें कोई यात्री सवार नहीं था।सऊदी राजधानी का हवाई अड्डा पिछले कुछ दिनों में कई हमलों का निशाना बना है। इसी सप्ताह की शुरुआत में वहां एक सूडानी नागरिक की मौत हो गई थी। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि घायलों में सऊदी और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं।उनको मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं। सऊदिया समूह के बयान के अनुसार, हमले के कुछ घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य हो गया था। हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने में हूतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट प्रक्षेपण के तीन मंचों को नष्ट कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लंदन उपचुनाव में Labour Party की सगल अब्दी-वाली जीतीं, Green Party नेता जैक पोलांस्की हारे
    Next Article
    Vishwakhabram: Asim Munir ने Pakistan Parliament के फैसले को किया दरकिनार, बिना किसी से पूछे सऊदी अरब में भेजी सेना

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment