Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता

    11 hours ago

    4

    0

    अदीस अबाबा (इथियोपिया), नौ अक्टूबर भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता करने के उद्देश्य से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को अदीस अबाबा पहुंचे। जयशंकर अफ्रीकी देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत कोट डी आइवर से इथियोपिया पहुंचे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘नमस्कार, अदीस अबाबा!इथियोपिया पहुंचकर बेहद खुशी हुई। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राज्य मंत्री बेरहानू त्सेगाये का धन्यवाद।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि वह ‘‘रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।’’ हवाई अड्डे पर इथियोपिया के विदेश मामलों के राज्य मंत्री बेरहानू त्सेगाये ने जयशंकर का स्वागत किया। त्सेगाये ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘‘ इस यात्रा के दौरान उच्चस्तरीय वार्ता होगी, जिससे इथियोपिया और भारत के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं का उद्देश्य ‘‘दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।’’ अदीस अबाबा में जयशंकर ‘क्षेत्रीय मिशन प्रमुखों’ के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अन्याय के राजा' का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue
    Next Article
    Flydubai Flight को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय Captain Smit Machchhar को किया जाएगा इज़राइल के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment