Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SA20 नीलामी में जेसन राउल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने:हेड कोच मोर्कल बोले- इतनी बड़ी बोली की उम्मीद नहीं थी, एक साल से रख रहे थे नजर

    13 hours ago

    1

    0

    SA20 सीजन-5 की नीलामी में 18 साल के जेसन राउल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने। MI केप टाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। जोबर्ग सुपर किंग्स के हेड कोच अल्बी मोर्कल ने दैनिक भास्कर से कहा कि इतनी बड़ी बोली की उम्मीद नहीं थी, हालांकि फ्रेंचाइजी एक साल से राउल्स पर नजर रख रही थी। राउल्स करीब 1.7 करोड़ बिके राउल्स को जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2.9 मिलियन रैंड (करीब 1.7 करोड़ रुपए) की बोली लगाकर खरीदा है। उनके पास अभी सिर्फ एक टी-20 मैच का अनुभव है, जिसमें उन्होंने बल्ले से 45 रन और गेंदबाजी में एक विकेट लिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि राउल्स अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। राउल्स बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वो अभी साउथ अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। हाल में खेली गई CSA टी-20 चैलेंज लीग में उन्होंने 31 गेंद में 45 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी पिछले एक साल से नजर रख रही थी मोर्कल ने कहा कि राउल्स प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और फ्रेंचाइजी पिछले एक साल से उनकी प्रतिभा पर नजर रख रही थी। उन्होंने एक साल पहले टैलेंट स्काउट कैंप में भी हिस्सा लिया था। मोर्कल के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी ऐसे युवा खिलाड़ी की तलाश में रहती है, जो भविष्य में बड़ा नाम बन सके। हालांकि, राउल्स इस उम्मीद पर कितना खरा उतरते हैं, यह आने वाला समय बताएगा। बड़ी रकम के दबाव को संभालना होगा मोर्कल ने कहा कि नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद खिलाड़ी पर उम्मीदों का दबाव भी बढ़ता है। हालांकि, राउल्स के साथ अच्छी मैनेजमेंट टीम है, जो उन्हें इस स्थिति को संभालने में मदद कर सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि जोबर्ग सुपर किंग्स का कोचिंग स्टाफ भी राउल्स को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए हर संभव मौका देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलंपिक 2028 से पहले हॉकी टीम में होंगे बड़े बदलाव:इंडियन टीम के चीफ सेलेक्टर आरपी सिंह बोले- एशिया में हम चैंपियन
    Next Article
    T20 इंटरनेशनल में लगातार पांच पारियों में जड़े अर्धशतक, दुनिया का एक ही खिलाड़ी कर पाया है कारनामा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment